अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: ब्रिगेडियर जनरल अली फदवी ने गुरुवार की शाम इस्फहान शहर में शहीदों की याद में आयोजित किए गए एक समारोह में कहा कि कुछ वर्षों से अमेरिकी अधिकारियों इस नतीजे पर पहुंच चुके हैं कि वह इस्लामी क्रांति के विरूद्ध किसी तरह की सैन्य कार्यवाही और आक्रामकता नहीं कर सकते हैं क्योंकि वर्षों से इस्लामी रिपब्लिक ईरान एक बड़ी सैन्य ताक़त में तब्दील हो चुका है और दुश्मन को भी इसका एतेराफ़ है।
ब्रिगेडियर जनरल अली फदवी ने जनवरी के महीने में फार्स की खाड़ी में अमेरिकी सैनिकों की गिरफ्तारी की ओर इशारा किया और कहा कि जिस तरीक़े से अमेरिकी सैनिकों ने ईरान के सामने हथियार डाल दिए और घुटने टेक दिए उससे ईरान की ताक़त का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
12 अगस्त 2016 - 15:27
समाचार कोड: 771504
जिस तरीक़े से अमेरिकी सैनिकों ने ईरान के सामने हथियार डाल दिए और घुटने टेक दिए उससे ईरान की ताक़त का अंदाज़ा लगाया जा सकता है