अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अलमसीरा टीवी के अनुसार सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने सनआ प्रांत के नहम क्षेत्र पर एक बार फिर बमबारी की है जिसमें दो बच्चों सहित चार आम नागरिक शहीद हो गए। यमन के सअदा प्रांत के अलसफ़रा क्षेत्र पर भी सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों की बमबारी में कई नागरिकों के शहीद होने की खबर है। प्राप्त सूचना के अनुसार सऊदी सरकार के लड़ाकू विमानों ने सीमावर्ती शहर जीज़ान के आवासीय क्षेत्रों पर भी बमबारी की है।
दूसरी ओर दक्षिण यमन में सऊदी गठबंधन के सैनिकों और अलकायदा आतंकवादियों के विरूद्ध यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के संयुक्त अभियान में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं। तइज़ प्रांत के उपनगरीय क्षेत्र सअबात में भी यमनी सेना ने हमला करके अलक़ायदा के दर्जनों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में कई आतंकवादी कमांडर भी शामिल हैं।
यमनी सेना ने तइज़ प्रांत में उस जगह हमला किया जहां सऊदी गठबंधन के किराए के सैनिक हमले की तैयारी के लिए जमा हो रहे थे। इस हमले में सऊदी गठबंधन के दर्जनों किराए के सैनिक मारे गए हैं।
गौरतलब है कि सऊदी गठबंधन ने अमेरिका के समर्थन में मार्च 2015 से यमन को अपनी आक्रामकता का निशाना बना रखा है जिसके दौरान हजारों यमनी नागरिक शहीद और घायल हो चुके हैं। जबकि ढाई लाख के करीब लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
11 अगस्त 2016 - 14:35
समाचार कोड: 771335
सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने सनआ प्रांत के नहम क्षेत्र पर एक बार फिर बमबारी की है जिसमें दो बच्चों सहित चार आम नागरिक शहीद हो गए। यमन के सअदा प्रांत के अलसफ़रा क्षेत्र पर भी सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों की बमबारी में कई नागरिकों के शहीद होने की खबर है।