अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाःआलम की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब की सेना की नजरान के उपनगरीय क्षेत्रों को वापस लेने की कार्यवाहियों को नाकाम बना दिया है और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना और स्वंयसेवी बलों ने सऊदी अरब के अलमग़राब क्षेत्र को जहां सऊदी सैनिक और उनके अठ्ठारह सैन्य वाहन तैनात थें मिसाइल हमलों का निशाना बनाया। अलमगराब सऊदी अरब के जीज़ान क्षेत्र में स्थित है।
यमनी सेना ने दक्षिणी शहर ज़ुबाब के एक गांव में भी गोले दागे हैं जहां सऊदी अरब के किराये के सैनिक इकट्ठा होते थे। यमनी जवानों ने सऊदी अरब के उन एजेंटों को भागने पर मजबूर कर दिया। इस बीच यमनी सेना और सार्वजनिक स्वयंसेवी बलों ने तईज़ प्रांत के पूर्वी अल वाज़िया क्षेत्र में भी सऊदी एजेंटों को निशाना बनाया है।
ग़ौरतलब है सऊदी अरब अपनी हार का बदला स्कूलों और अस्पतालों पर बम बरसा कर निकालता है।
1 अगस्त 2016 - 12:53
समाचार कोड: 769373
यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब की सेना की नजरान के उपनगरीय क्षेत्रों को वापस लेने की कार्यवाहियों को नाकाम बना दिया है और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है।