ईरान की नौसेना के कमांडर ने कहा है कि ईरान क्षेत्र और दुनिया के देशों के बीच शांति और स्थिरता का दीप है।
ईरान की नौसेना के कमांडर एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने तेहरान में एक समारोह में कहा कि ईरान क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश है और दुनिया के देश, ईरान के बिना क्षेत्र में कोई कार्य नहीं कर सकते हैं। एडमिरल सय्यारी ने ईरान में शांति और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को दुनिया में आदर्श क़रार दिया और कहा कि क्षेत्र और दुनिया के देशों में अशांति के बावजूद ईरान में पूरी तरह शांति स्थापित है।
ईरान की नौसेना के कमांडर ने कहा कि ईरान के दुश्मन ईरान को कमज़ोर करने के प्रयासों के बावजूद ईरान में शांति व सुरक्षा की स्थिति को ख़राब नहीं कर सके। एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा कि ईरान की नौसेना, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और अंतर्राष्ट्रीय समुद्र में मौजूद है और उसने ईरान की शक्ति का प्रदर्शन किया है।
14 जुलाई 2016 - 06:13
समाचार कोड: 765746
ईरान की नौसेना के कमांडर ने कहा है कि ईरान क्षेत्र और दुनिया के देशों के बीच शांति और स्थिरता का दीप है।