18 जून 2016 - 17:11
सऊदी अरब हज को ईरान के विरुद्ध राजनीतिक हथियार के रूप में प्रयोग न करे।

पाकिस्तानी सिनेट के सदस्य ने कहा है कि उनके विचार में सऊदी अरब हज मामले को ईरान के ख़िलाफ़ एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके बड़ी ग़लती कर रहा है।

पाकिस्तानी सिनेट के सदस्य ने कहा है कि उनके विचार में सऊदी अरब हज मामले को ईरान के ख़िलाफ़ एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके बड़ी ग़लती कर रहा है।
पाकिस्तानी सिनेटर सय्यद ताहिर हुसैन ने समाचार एजेंसी इर्ना से बातचीत करते हुए कहा कि राजनीतिक विवादों की आड़ में मुसलमानों को, धार्मिक कर्तव्यों विशेषकर हज से रोकने वाला हर क़दम अस्वीकार्य है।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के अन्य देशों के साथ कैसे और किस तरह के  संबंध हैं, इसका हज से कोई लेनादेना नहीं है। सिनेटर ताहिर हुसैन ने कहा कि  इस्लामी कर्तव्य को निभाना हर मुसलमान का अधिकार है और कोई भी किसी मुसलमान को उसे निभाने से नहीं रोक सकता।
ईरान और सऊदी के बीच मौजूदा तनाव के संदर्भ में ताहिर हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने इस तनाव को समाप्त करने के उद्देश्य से शांति प्रक्रिया शुरू की थी, जिससे पाकिस्तानी सिनेट के सदस्य खुश हुए थे मगर उनके प्रयासों का कोई नतीजा अब तक नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को चाहिए कि अपने प्रयासों का सिलसिला जारी रखे ताकि ईरान और सऊदी अरब के बीच मौजूदा विवाद से इस्लामी जगत को कोई नुक़सान न हो।