आतंकी गुट दाइश ने दैरिज़्ज़ूर के एक अस्पताल पर हमला कर दिया।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया ह्यूमन राइट्स वाच ने घोषणा की है कि आतंकी गुट दाइश ने सीरिया के शहर दैरिज़्ज़ूर के अलअसद अस्पताल पर हमला करके बीस लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
कहा जाता है कि मारे जाने वाले अधिकतर आम नागरिक हैं। इसी प्रकार इस अस्पताल के निकट होने वाली झड़पों में दाइश के कम से कम छह आतंकी मारे गये। इसी मध्य सीरिया की सेना ने दैरिज़्ज़ूर शहर में दाइश को अपने घेरे में ले लिया है। पश्चिमी सीरिया के हुम्स में सेना ने अलहाएल पर्वत श्रंखला में दाइश के आतंकियों के हमलों को विफल बना दिया और उनको भारी नुक़सान पहुंचाया। इस कार्यवाही में बहुत से आतंकी मारे गये। सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पश्चिमोत्तरी हमा प्रांत में आतंकियों के लिए सप्लाई किए जाने वाले हथियार और गोलाबारूद को तबाह कर दिया। कहा जा रहा है कि यह हथियार और गोलाबारूद तुर्की में बने हुए थे। उत्तरी हलब से एक अन्य समाचार यह है कि इस शहर पर दाइश के हमले में दो आम नागरिक हताहत और कई अन्य घायल हो गये।
14 मई 2016 - 16:11
समाचार कोड: 754166
सीरिया ह्यूमन राइट्स वाच ने घोषणा की है कि आतंकी गुट दाइश ने सीरिया के शहर दैरिज़्ज़ूर के अलअसद अस्पताल पर हमला करके बीस लोगों को मौत के घाट उतार दिया।