24 मार्च 2016 - 18:24
यमन पर सऊदी युद्धक विमानों के हमलों में कई बेगुनाहों की मौत।

यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के ताज़ा हमलों में कम से कम 11 आम लोग मारे गये।

यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के ताज़ा हमलों में कम से कम 11 आम लोग मारे गये।
यमन की राजधानी सनआ और हुदैदा प्रांतों में होने वाले सऊदी अरब के युद्धक विमानों के ताज़ा हमलों में कम से कम 11 आ लोग मारे गये। मारे गये लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हें। इन हमलों में दसियों लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में दोनों प्रांतों के बहुत से घर और नागरिक प्रतिष्ठान पूरी तरह तबाह हो गये हैं।
सनआ के शूऊब नामक क्षेत्र के सैन्य अस्पताल के निकट स्थित एक पुल पर भी सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने हमला किया जिसमें पांच आम नागरिक मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शबवा, तइज़, मआरिब और अलजौफ़ प्रांतों पर भी गुरूवार को हमले किए किन्तु इन हमलों में होने वाले जानी और माली नुक़सान की कोई रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
उधर यमनी सेना ने सऊदी अरब के इन हमलों के जवाब में तइज़ प्रांरत के वज़ाइया क्षेत्र में सऊदी एजेन्टों पर हमला किया। इस हमले में सऊद एजेन्टों को भारी नुक़सान पहुंचा है।