रूस ने सीरिया में अपनी सेना की एक विशेष टुकड़ी की उपस्थिति की पुष्टि की है।
रूसी सेना के एक वरिष्ठ कमान्डर कर्नल एलेग्ज़ेंडर डोरनिक ने कहा है कि रूसी सैनिकों की एक विशेष टुकड़ी आतंकियों के विरुद्ध युद्ध में गुप्तचर और अन्य विशेष कार्यवाहियों के लिए सीरिया में मौजूद है।
सीरिया में रूसी सेना के कमान्डर कर्नल एलेग्ज़ेंडर डोरनिक ने कहा कि इस इस वास्तविकता को छिपाना नहीं चाहते कि रूस की विशेष टुकड़ी, विशेष कार्यवाहियों के लिए इस समय सीरिया में मौजूद है।
उन्होंने कहा कि रूसी सेना की यह विशेष टुकड़ी, हवाई हमलों से पहले आतंकियों के ठिकानों और केन्द्रों का पता लगाती है जिसके बाद उनके बताए हुए लक्ष्यों पर रूसी युद्धक विमान हमले करते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रूस के सैन्य सलाहकार भी आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में सीरिया की सेना को आवश्यक सलाह और उन्हें नये सैन्य उपकरण के प्रयोग की ट्रेनिंग देते हैं।
ज्ञात रहे कि रूस ने सीरिया में अपनी थलसेना की विशेष टुकड़ी की उपस्थिति की पुष्टि एेसी स्थिति में की है कि जब रूस ने सोमवार को अमरीका को सचेत किया था कि संघर्ष विराम की निगरानी के लिए यदि रूसी सुझाव का जवाब न दिया गया तो रूस, युद्ध विराम का पालन न करने वालों के विरुद्ध अपने हिसाब से सैन्य कार्यवाही करेगा। (
24 मार्च 2016 - 18:10
समाचार कोड: 742957
रूस ने सीरिया में अपनी सेना की एक विशेष टुकड़ी की उपस्थिति की पुष्टि की है।