22 मार्च 2016 - 14:20
पश्चिमी देशों द्वारा सऊदी अरब को हथियार बेचने की कड़ी आलोचना।

एमेन्टी इन्टरनेश्नल ने पश्चिमी देशों द्वारा सऊदी अरब को हथियार बेचे जाने की कड़ी आलोचना की है।

एमेन्टी इन्टरनेश्नल ने पश्चिमी देशों द्वारा सऊदी अरब को हथियार बेचे जाने की कड़ी आलोचना की है।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल ने अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस द्वारा सऊदी अरब को हथियार बेचने की निंदा करते हुए इन देशों से रियाज़ को हथियार न बेचने की मांग की है। एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल ने घोषणा की है कि सऊदी इन हथियारों द्वारा यमन के आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।
एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल ने 2015 के दौरान यमन पर सऊदी अरब के जारी हमलों में 5 सौ आम नागरिकों के मारे जाने की ओर सचेत करते हुए यमन में रियाज़ के सैन्य हस्तक्षेप को ग़ैर क़ानूनी बताया है।
एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल ने कहा है कि सऊदी अरब, यमन पर हवाई हमलों में आम नागरिकों के मारे जाने से संबंधित प्रमाणों और साक्ष्यों को महत्वहीन बताते हुए अपने हमले जारी रखे हुए है। इस रिपोर्ट के अनुसार, यमन पर सऊदी अरब के हमलों के आरंभ के समय से अब तक कम से कम 3200 आम नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि 5700 घायल हो चुके हैं।