22 मार्च 2016 - 14:08
हिज़्बुल्लाह की प्रशंसा करने के जुर्म में वरिष्ठ धर्म गुरू गिरफ़्तार।

सऊदी सुरक्षा बलों ने देश में मानवाधिकार का हनन करते हुए एक अन्य धर्मगुरू को गिरफ़्तार कर लिया है।

सऊदी सुरक्षा बलों ने देश में मानवाधिकार का हनन करते हुए एक अन्य धर्मगुरू को गिरफ़्तार कर लिया है।
तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, आले सऊदी सरकार ने सऊदी अरब के धर्म गुरू शैख़ हुसैन राज़ी को जिन्होंने कुछ दिन पूर्व लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के समर्थन में भाषण दिया था, अलएहसा में गिरफ़्तार कर लिया।
सऊदी अरब के एक सुरक्षा सूत्र ने दावा किया है कि शैख़ हुसैन राज़ी ने सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्म गुरू शैख़ बाक़िर निम्र का समर्थन किया है और मस्जिदों को क़ानून के विरुद्ध प्रयोग किया।
शैख़ हुसैन राज़ी ने सोमवार को कहा था कि अलएहसा की पुलिस ने उन पर एक जमाअत से नमाज़ पढ़ाने और मस्जिद में भाषण देने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शैख़ राज़ी को उसके बाद गिरफ़्तार कर लिया गया जब उनका एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उन्होंने लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह की प्रशंसा की थी ।
आयतुल्लाह शैख़ हुसैन राज़ी ने हिज़्बुल्लाह को अरबों का प्रतिष्ठित व सम्मानीय संगठन बताते हुए कहा था कि हिज़्बुल्लाह अरबों और मुसलमानों के लिए एक अद्वितीय और अनुदाहरणीय संगठन है। शैख़ राज़ी ने इससे पहले यमन पर सऊदी अरब के पाश्विक हमलों की भी कड़े शब्दों में निंदा की थी।