उत्तरी इराक़ के कर्कूक प्रांत में सेना की कार्यवाही में दाइश के दर्जनों आतंकी मारे गए।
अलआलम के अनुसार, सोमवार को इराक़ी सैनिकों ने कर्कूक प्रांत के अलबशीर क़स्बे में कार्यवाही की जिसमें दाइश के 43 आतंकी मारे गए और दसियों अन्य घायल हुए।
इसी प्रकार इराक़ी सैनिकों ने आतंकियों के उस हमले को नाकाम बना दिया जो उन्होंने इराक़ी सेना की नैनवा प्रांत को आज़ाद कराने के लिए गठित कमान के मख़मूर शहर में स्थित पंद्रहवें सैन्य दल के मुख्यालय पर किया था। इराक़ी सैनिकों के साथ झड़प में 5 आतंकी मारे गए।
दूसरी ओर इराक़ी स्वंयसेवी बल ने सुरक्षा बलों के साथ मिल कर अंबार प्रांत के करमा शहर के केन्द्र में स्थित दो मुहल्लों अबू सायेह और अलआमिल को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।
इसी प्रकार इराक़ी सुरक्षा बलों ने स्वंयसेवी बल के साथ मिलकर अंबार प्रांत के पश्चिमी भाग में कबीसा सिमेंट कंपनी के कारख़ाने पर आतकियों के हमले को नाकाम बना दिया कि जिसके दौरान दसियों आतंकी मारे गए।
ज्ञात रहे इराक़ी सुरक्षा बलों ने रविवार को कबीसा सिमेंट कारख़ाने को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया।
21 मार्च 2016 - 17:18
समाचार कोड: 742396
उत्तरी इराक़ के कर्कूक प्रांत में सेना की कार्यवाही में दाइश के दर्जनों आतंकी मारे गए।