18 मार्च 2016 - 17:37
आतंकवादी गुट दाइश का मुख्य सरग़ना मारा गया।

आतंकवादी गुट दाइश का एक मुख्य सरग़ना, इराक़ में मारा गया।

आतंकवादी गुट दाइश का एक मुख्य सरग़ना, इराक़ में मारा गया।
सूमरिया न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार की रात अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन के युद्धक विमानों के आक्रमण में दाइश का एक सरग़ना मारा गया।
अबूएज़ाम नामक यह आतंकवादी सरग़ना, इराक़ के अलहोवैजा नगर में मारा गया। इससे पहले इराक में अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन के आक्रमण में दाइश का रक्षामंत्री कहा जाने वाला आतंकवादी अश्शीशानी मारा गया था। बताया जा रहा है कि इन आतंकवादियों के मारे जाने से दाइश को बहुत गहरा धचका लगा है।
इसी बीच इराक़ की सेना ने मूसिल नगर और नैनवा प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मांग की है कि वे दाइश के मुक़ाबले के लिए स्वयं को तैयार रखें। उधर इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि मूसिल पर जल्द ही इराक़ का ध्वज लहराएगा।