सीरिया में मौजूद हवाई छावनियों से रूसी युद्धक विमान निकलने लगे हैं जबकि मास्को का कहना है कि उसकी एस-400 मिसाइल ढाल व्यवस्था सीरिया में ही बाक़ी रहेगी।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रक्षामंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में घोषणा की है कि लाज़ेक़िया के पास हमीमीम एयरबेस में मौजूद युद्धक विमानों ने छावनी छोड़ दी है।
हमीमीम सैन्य छावनी में रूस के दर्जनों युद्धक विमान, बम वर्षक विमान, सैन्य उपकरण और हेलीकाप्टर मौजूद हैं।
विलादीमीर पुतीन ने सोमवार को सीरिया से अपने सैनिकों को निकलने का निर्देश जारी किया था।
पुतीन का कहना था कि सीरिया में रूस के सैन्य हस्तक्षेप का लक्ष्य किसी सीमा तक प्राप्त कर लिया गया है। इसी बीच रूस ने कहा है कि सीरिया से रूसी सैनिकों की वापसी के बावजूद वह सीरिया में एस-400 मिसाइल ढाल व्यवस्था बाक़ी रखेगा। क्रेमलिन के प्रमुख का कहना है कि सीरिया में सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए रूस, अपनी अत्याधुनिक मिसाइल ढाल व्यवस्था को सीरिया में ही रखेगा।
16 मार्च 2016 - 13:34
समाचार कोड: 741476
सीरिया में मौजूद हवाई छावनियों से रूसी युद्धक विमान निकलने लगे हैं जबकि मास्को का कहना है कि उसकी एस-400 मिसाइल ढाल व्यवस्था सीरिया में ही बाक़ी रहेगी।