रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने रूसी सैनिकों को सीरिया से निकलने का निर्देश दे दिया है।
रूसी राष्ट्रपति ने सोमवार को देश की सेना को निर्देश किया कि वह सीरिया से अपने सैनिकों को निकालना शुरु कर दे। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया में सेना भेजने का जो लक्ष्य था उसे किसी सीमा तक प्राप्त कर लिया गया है। पुतीन ने क्रिमलन हाऊस में रक्षामंत्री और विदेशमंत्री से कहा कि रूसी सेना ने सीरिया में अपने लक्ष्य प्राप्त कर लिए हैं और साथ ही उन्होंने सीरिया में शांति समझौता करवाने के लिए रूसी दूतावास के प्रयासों को भी तेज़ करने का आदेश जारी किया। रूसी नेतृत्व का कहना है कि रूसी सेना तरतूस और लाज़ेक़िया में हमीमम के एयरबेस पर रहेगी।
क्रिमलन हाऊस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ का कहना है कि पुतीन ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को फ़ोन करके रूसी फ़ैसले से अवगत करा दिया।
रूसी राष्ट्रपति ने पांच महीना पहले सीरिया की सरकार की मांग पर आतंकियों के विरुद्ध हवाई हमले आरंभ किए थे। पुतीन का कहना था कि हमारी सेना की प्रभावी कार्यवाहियां, शांति वार्ता का कारण बनीं। दूसरी ओर सूचना है कि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पुतीन से टेलीफ़ोनी वार्ता की।
अमरीकी अधिकारियों के अनुसार दोनों नेताओं ने संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के मार्गों पर चर्चा की।
15 मार्च 2016 - 07:10
समाचार कोड: 741134