14 मार्च 2016 - 17:33
यमन में संयुक्त अरब इमारात के दो पायलट मारे गए।

सऊदी अरब के समाचार सूत्रों ने ख़बर दी है कि यमन में संयुक्त अरब इमारात के 2 पायलट मारे गए हैं।

सऊदी अरब के समाचार सूत्रों ने ख़बर दी है कि यमन में संयुक्त अरब इमारात के 2 पायलट मारे गए हैं।
अल-आलम टीवी नेटवर्क के अनुसार संयुक्त अरब इमारात के सैन्य ने सूचना दी है कि सोमवार की सुबह यमन पर बमबारी करने गए यूएई के एक लड़ाकू विमान से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है।
यमन से प्राप्त समाचारों के अनुसार यमन में यूएई का एक लड़ाकू विमान यमनी सेना ने मार गिराया है। ध्वस्त हुए यूएई के विमान में सवार दोनों पायलटों के मारे जाने की सूचना है।
ज्ञात रहे कि यमन युद्ध के आरंभ से यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों द्वारा अबतक संयुक्त अरब इमारात के सैकड़ों सैनिक मारे जा चुके हैं।