24 फ़रवरी 2016 - 13:24
ईरानी राष्ट्रपति नें विश्व का एक बड़ा व शक्तिशाली बेड़ा बनाने पर बल दिया।

डॉक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को ईरान की राष्ट्रीय एयर लाइन "हुमा" के गठन की 55वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक समारोह में कहा कि सरकार, देश के हवाई बेड़े का पुनर्निर्माण करने का संकल्प रखती है। उन्होंने कहा कि ईरान के हवाई बेड़े को यात्री व माल परिवहन के क्षेत्र में क्षेत्र व संसार की एक बड़ी शक्ति में परिवर्तित होना चाहिए। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान की शक्ति केवल, तेल व अन्य स्रोतों पर ही निर्भर नहीं है बल्कि संकल्प, ज्ञान-विज्ञान और सशक्त बल भी उसकी ताक़त हैं, कहा कि सभी ईरानी अपने देश के निर्माण और उसे सशक्त, सक्षम और गौरवपूर्ण बनाने का संकल्प रखते हैं।

राष्ट्रपति ने ईरान के हवाई बेड़े को क्षेत्र व विश्व का एक बड़ा व शक्तिशाली बेड़ा बनाने पर बल दिया है।
डॉक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को ईरान की राष्ट्रीय एयर लाइन "हुमा" के गठन की 55वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक समारोह में कहा कि सरकार, देश के हवाई बेड़े का पुनर्निर्माण करने का संकल्प रखती है। उन्होंने कहा कि ईरान के हवाई बेड़े को यात्री व माल परिवहन के क्षेत्र में क्षेत्र व संसार की एक बड़ी शक्ति में परिवर्तित होना चाहिए। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान की शक्ति केवल, तेल व अन्य स्रोतों पर ही निर्भर नहीं है बल्कि संकल्प, ज्ञान-विज्ञान और सशक्त बल भी उसकी ताक़त हैं, कहा कि सभी ईरानी अपने देश के निर्माण और उसे सशक्त, सक्षम और गौरवपूर्ण बनाने का संकल्प रखते हैं।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान, न केवल पूरब व पश्चिम को जोड़ने का सबसे निकट मार्ग और इन दोनों के बीच सर्वोच्च हवाई हब है बल्कि संस्कृति व राजनीति को स्थानांतरित करने का भी सबसे अच्छा साधन है। उन्होंने इसी प्रकार 26 फ़रवरी को विशेषज्ञ परिषद और संसद के चुनावों में जनता की व्यापक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि जनता प्रत्याशियों को भली भांति पहचानती है और वह सबसे अच्छे उम्मीदवारों को चुनेगी।