24 फ़रवरी 2016 - 13:18
सऊदी अरब में शिया मुसलमानों के घरों पर आले सऊद सैनिकों के हमले।

सऊदी अरब में मानवाधिकार के व्यापक हनन का क्रम जारी है। पूर्वी सऊदी अरब में शिया मुसलमानों के घरों पर हमले किये गए।

सऊदी अरब में मानवाधिकार के व्यापक हनन का क्रम जारी है। पूर्वी सऊदी अरब में शिया मुसलमानों के घरों पर हमले किये गए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सैनिकों ने विकसित हथियारों और युद्ध में प्रयोग होने वाली गोलियों के साथ अवामिया शहर के शिया बाहुल्य क्षेत्रों में घरों पर हमले किए। अवामिया में लोगों के घरों पर किये गए हमलों के परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति हताहत और 26 अन्य घायल हो गए। सऊदी सैनिकों ने इसी प्रकार अलजबल मस्जिद को भी अपने घेरे में ले लिया है। यह सैनिक उसके आस-पास किसी को जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सैनिकों ने मुज़र नामक अस्पताल को भी घेर रखा है।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब इस देश के शिया मुसलमानों पर सऊदी सरकार का दबाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। सऊदी शासन के सुरक्षाबल, क़तीफ़ शहर में भी शियों पर निरंतर हमले कर रहे हैं। सऊदी अरब में मानवाधिकार कार्यकर्ता, इस देश को मानवाधिकारों का क़ब्रिस्तान बताते हैं।