3 जनवरी 2016 - 19:52
सऊदी सैनिकों ने कई प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ़्तार।

सऊदी अरब के अवामिया नगर में प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया है।

सऊदी अरब के अवामिया नगर में प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया है।
सऊदी अरब के सैनिकों ने इस देश के पूर्वी नगर अवामिया में प्रदर्शन करने वालों पर गोलीबारी की।
इस गोलीबार में एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया जबकि कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया।
प्रदर्शनकारियों का पीछा करते हुए सऊदी सैनिक कई प्रदर्शनकारियों के घरों में घुस गए।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की सरकार द्वारा इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख़ बाक़िर निम्र को शनिवार को मृत्युदंड दिये जाने के बाद इस देश के कई क्षेत्रों विशेषकर पूर्वी क्षेत्रों में अशांति व्याप्त हो गई है।
सऊदी शासन ने अशांति को नियंत्रित करने के लिए बक्तरबंद गाड़िंया और सशस्त्र सैनिक, कई क्षेत्रों में तैनात किये हैं।