3 जनवरी 2016 - 07:35
 यमनी सेना ने ब्लैक वॉटर के 2 और कमान्डोज़ मार गिराए।

यमन पर सऊदी अरब की अगुवाई में अतिक्रमणकारियों के हमलों के जवाब में, यमनी सेना व स्वयं सेवी बल की कार्यवाही में, अमरीका की बदनाम सुरक्षा कंपनी ब्लैक वॉटर के 2 कमान्डोज़ मारे गए।

यमन पर सऊदी अरब की अगुवाई में अतिक्रमणकारियों के हमलों के जवाब में, यमनी सेना व स्वयं सेवी बल की कार्यवाही में, अमरीका की बदनाम सुरक्षा कंपनी ब्लैक वॉटर के 2 कमान्डोज़ मारे गए।
यमनी टीवी चैनल अलमसीरा के अनुसार, ये कमान्डोज़ शनिवार को दक्षिण-पश्चिमी यमन में मारे गए। यमनी सैनिकों व स्वयं सेवी बल ने दक्षिण-पश्चिमी यमन के तइज़ प्रांत के ज़ोबाब शहर में ब्लैक वॉटर के ठिकाने पर रॉकेट मारा जिसमें ये कमान्डोज़ ढेर हो गए। इनमें एक कमान्डो अमरीकी और एक फ़्रांसीसी है।
इससे पहले यमनी सेना व स्वयंसेवी बल के साथ झड़प में ब्लैक वॉटर के 17 कमान्डोज़ ढेर हो चुके हैं। मारे जाने वालों में कोलंबिया के कई कमान्डोज़ शामिल हैं जो कुख्यात ब्लैक वॉटर के लिए काम करते थे।
सितंबर 2015 में यमनी सैनिकों व स्वयं सेवी बल द्वारा रॉकेट से किए गए हमले में संयुक्त अरब इमारात के 70 सैनिकों के मारे जाने के बाद, इस देश ने ब्लैक वॉटर के किराए के सैनिकों को यमन भेजा है। इस अमरीकी कंपनी में ज़्यादातर कमान्डोज़ कोलंबिया के हैं।
ज्ञात रहे सऊदी अरब, ओमान को छोड़, मध्यपूर्व के 9 अरब देशों के साथ अमरीका के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन पर हवाई हमले कर रहा है।
सऊदी अरब के अतिक्रमण में अब तक 7500 से ज़्यादा बेगुनाह यमनी नागरिक हताहत और 14000 से ज़्यादा घायल हुए हैं। इसी प्रकार सऊदी अरब के हमलों से अब तक यमन की 80 फ़ीसद मूल रचनाएं तबाह हो चुकी हैं।