18 अक्टूबर 2015 - 14:14
ज़ायोनी सैनिकों ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी को शहीद किया।

पश्चिमी तट में ज़ायोनी सैनिकों के हाथों एक अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद हो गया है।शहीदों की संख्या 42 हो गई।

पश्चिमी तट में ज़ायोनी सैनिकों के हाथों एक अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद हो गया है।शहीदों की संख्या 42 हो गई।
अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की शाम को इस्राईली सैनिकों ने पश्चिमी तट के अलख़लील नगर के निकट फ़ायरिंग करके एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद कर दिया। ज़ोयोनी सैनिकों का दावा है कि यह युवा उन पर हमला करना चाहता था। उधर प्रेस टीवी ने बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में अलबरैज शरणार्थी शिविर के निकट फ़िलिस्तीनियों के एक प्रदर्शन पर भी फ़ायरिंग कर दी जिसमें अनेक लोग घायल हुए।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले दो हफ़्तों के दौरान नया इंतेफ़ाज़ा आंदोलन आरंभ होने के बाद से कम से कम 43 फ़िलिस्तीनी शहीद और डेढ़ हज़ार से अधिक घायल हो चुके हैं जिनमें दो सौ बच्चे भी शामिल हैं। मंत्रालय ने फ़िलिस्तीनियों के प्रदर्शनों को कुचलने के लिए ज़ायोनी सैनिकों द्वारा युद्ध में प्रयोग होने वाली गोलियों के इस्तेमाल की कड़ी आलोचना की है।