6 अगस्त 2015 - 06:29
आले सऊद को नजरान क्षेत्र के हाथ से जाने का ख़तरा।

सऊदी सरकार जो पहले से ही नजरान और जीज़ान क्षेत्रों को हाथ से चले जाने पर चिंतित थी अब इन क्षेत्रों की सीमाओं से सऊदी सेना के भाग जाने से आले सऊद की नींद हराम हो रही हैं।

अबना: सऊदी सरकार जो पहले से ही नजरान और जीज़ान क्षेत्रों को हाथ से चले जाने पर चिंतित थी अब इन क्षेत्रों की सीमाओं से सऊदी सेना के भाग जाने से आले सऊद की नींद हराम हो रही हैं।
अलअरबिया टी वी चैनल ने कुछ दिन पहले सीमावर्ती क्षेत्रों से सऊदी सुरक्षा बलों के भाग जाने को देश के हक़ में विश्वासघात बताते हुए सऊदी अधिकारियों की बढ़ती चिंता का पर्दा फ़ाश किया।
अलआलम टीवी चैनल के संवाददाता ने यमन स्रोतों के द्वारा रिपोर्ट दी है कि सऊदी सरकार नजरान में विदेशी मज़दूरों को भेजकर उसे बचाने की कोशिश कर रही हैं।
गौरतलब है कि नजरान राज्य जो यमन की सीमा पर स्थित है 81 साल पहले यमन का हिस्सा था जिसे 1934 में यमन के राजा ने सऊदी राजा अब्दुल अज़ीज़ को एक समझौते के तहत दे दिया था। यह क्षेत्र खेती बाड़ी और व्यावसायिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है जिसे सऊदी अरब किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं।