1 अगस्त 2015 - 15:41
आईएसआईएल का बढ़ता ख़तरा देख भारतीय गृह मंत्रालय ने बैठक बुलाई।

आतंकवादी गुट आईएसआईएल के बढ़ते ख़तरे के दृष्टिगत भारत के गृह मंत्रालय ने इस ख़तरे पर चर्चा की।

आतंकवादी गुट आईएसआईएल के बढ़ते ख़तरे के दृष्टिगत भारत के गृह मंत्रालय ने इस ख़तरे पर चर्चा की।
गृह मंत्रालय ने देश के 12 राज्यों के डीजीपी की शनिवार को बैठक बुलाई।  इस बैठक में भारत में आईएसआईएल के बढ़ते ख़तरे को रोकने के लिए रणनीति बनाने पर विचार किया गया। भारत के केंद्रीय गृह सचिव एलसी गोयल की अध्यक्षता वाली इस बैठक में आईएसआईएल जैसी चरमपंथी विचाराधाराओं पर अंकुश लगाने के भारत सरकार के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी धर्म की कट्टरपंथी विचाराधारा की ओर आकषिर्त होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें एक व्यवस्था बनानी होगी क्योंकि ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कई भारतीय युवक आईएसआईएल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, उत्तर-प्रदेश, आंध्र-प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, असम, पंजाब और पश्चिम-बंगाल के पुलिस महानिदेशक तथा गृह सचिव एवं दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने भाग लिया।