तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने इराक़ के अपने क़ब्ज़े वाले शहर मूसिल में सिर क़लम करने वाले चाक़ूओं समेत अन्य हथियारों एवं उपकरणों के बेचने के लिए एक “गिफ़्ट शॉप” खोली है।
मूसिल के उत्तरी इलाक़े में स्थित इस भंयकर दुकान में तकफ़ीरी आतंकवादियों की शैली में सिर क़लम करने वाले चाक़ू, तकफ़ीरी स्टाइल कपड़े, स्की मास्क, रायफ़लें और आईएसआईएल मार्का अन्य सैन्य उपकरण बेचे जा रहे हैं, जो इस ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट के जघन्य अपराधों की याद दिलाते हैं। इस दुकान में मूल रूप से तकफ़ीरी स्टाइल की वस्तुएं ही बेची जा रही हैं, लेकिन यहां बेसबाल कैप, फ़ुटबाल और एडिडास के ट्रैक सूट भी ग्राहकों के लिए रखे गए हैं।
भारी हथियारों से लैस इस आतंकवादी गुट ने जून 2014 में मूसिल पर क़ब्ज़ा किया था। उसके बाद से इराक़ में अपने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में इसने मौत का तांडव किया है और मानवता विरोधी अपराध अंजाम दिए हैं।
29 जुलाई 2015 - 14:25
समाचार कोड: 703013
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने इराक़ के अपने क़ब्ज़े वाले शहर मूसिल में सिर क़लम करने वाले चाक़ूओं समेत अन्य हथियारों एवं उपकरणों के बेचने के लिए एक “गिफ़्ट शॉप” खोली है।