22 जुलाई 2015 - 15:30
 इराकी सेना ने किए 60 आतंकवादी ढेर।

इराक़ की सेना ने आईएसआईएल के 60 अन्य आतंकवादी मार गिराए।

इराक़ की सेना ने आईएसआईएल के 60 अन्य आतंकवादी मार गिराए।
इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में सेना की कार्यवाही के दौरान कम से कम 60 आतंकवादी मारे गए हैं। बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सेना और इस देश के स्वयंसेवी बलों ने मंगलवार को संयुक्त कार्यवाही के अन्तर्गत आईएसआईएल के दसियों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।  इस संयुक्त सैन्य अभियान में आतंकवादियों के पास से एंटी एयरक्राफ़्ट्स भी बरामद हुए हैं। दूसरी ओर इराक़ी सेना ने उत्तरी इराक़ के अलफ़हूद क्षेत्र को आईएसआईएल के नियंत्रण से मुक्त करा लिया है।  इस कार्यवाही के दौरान कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए।
उधर अलअंबार प्रांत में भी संयुक्त कार्यवाही के दौरान कई आतंकवादी मारे गए हैं जबकि बहुत से आतंकवादी मुक़ाबला करने के बजाए हथियार छोड़कर भाग रहे हैं।