इराक़ी सेना ने मूसिल सिटी से आतंकियों को खदेड़ने के लिए क्षेत्र में नये सैन्य उपकरणों और वाहनों को तैनात कर दिया।
इराक़ी समाचार एजेन्सी वरदोना ने नए सैन्य उपकरणों और वाहनों के चित्र जारी करके घोषणा की है कि मूसिल सिटी से आतंकियों को खदेड़ने के लिए सेना की अगली कार्यवाही के लिए नये सैन्य उपकरण तैनात किए जा रहे हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि इराक़ की वायुसेना ने इससे पहले मूसिल सिटी से आतंकियों को खदेड़ने के लिए निकट भविष्य में आप्रेशन आरंभ किए जाने की लोगों को सूचना दी थी। इसके लिए सेना ने मूसिल सिटी में पंफ़्लेट्स गिराए हैं जिनमें लोगों से कहा गया है कि वे मूसिल में आईएसआईएल की छावनियों से दूर रहें।
इन पंफ़्लेट्स में मूसिल की जनता से मांग की है कि वह इस संबंध में रेडियो से प्रसारित होने वाली सरकारी घोषणाओं पर ध्यान दें। उधर आईएसआईएल आतंकी संगठन ने रेडियो ख़रीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है जबकि जिनके पास रेडियो हैं उनके रेडियो ज़ब्त किए जा रहे हैं।
6 जुलाई 2015 - 09:19
समाचार कोड: 699255
इराक़ी सेना ने मूसिल सिटी से आतंकियों को खदेड़ने के लिए क्षेत्र में नये सैन्य उपकरणों और वाहनों को तैनात कर दिया।