ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अच्छे समझौते के हित में है।
अलाउद्दीन बोरोजेर्दी ने पत्रकारों के साथ वार्ता में इस बात के दृष्टिगत कि परमाणु वार्ता करने वाले पक्ष, एक तार्किक समझौते के हित में हैं, कहा कि समय सीमा के बढ़ाये जाने की पहले से संभावना पाई जाती थी। उन्होंने कहा कि समय सीमा का बढ़ाया जाना विशेष महत्व रखता है। बोरोजेर्दी ने कहा कि परमाणु वार्ता की समय सीमा बढ़ाया जाना, किसी सहमति के पहुंचने के अर्थ में नहीं है किंतु इसका बढ़ाया जाना अपने आप में विशेष महत्व रखता है।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि अमरीका सहित परमाणु वार्ता में भाग लेने वाले पक्षों ने समय सीमा बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। अलाउद्दीन बोरोजेर्दी ने कहा कि यह स्वागत दर्शाता है कि समग्र समझौते तक पहुंचने के लिए वार्ता करने वाले पक्षों के बीच दृढ़ संकल्प पाया जाता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम की ओर से ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की मांग से पीछे हटना भी वह विषय है जिसकी पहले से संभावना व्यक्त की जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि वियना में ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता चल रही है। वार्ता पक्ष, 30 जून की निर्धारित समय सीमा तक किसी निर्णय तक नहीं पहुंचे सके जिसके बाद वार्ता की अवधि को सात जूलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया।
5 जुलाई 2015 - 08:47
समाचार कोड: 699047
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अच्छे समझौते के हित में है।