ईरान के सेन्ट्रल बैंक की अंतर्राष्ट्रीय शाखा के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के 21 टन सोने पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है और यह सोना देश में वापस आ गया है।
ईरान के सेन्ट्रल बैंक की अंतर्राष्ट्रीय शाखा के प्रमुख हुसैन याक़ूबी मियाब ने कहा है कि ईरान की परमाणु वार्ता के आरंभिक समझौते के अंतर्गत ईरान के मुद्रा भंडार से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद इस मुद्रा से आठ टन सोना ख़रीदा गया। दूसरी खेप तेरह टन सोने की थी।
सोने की यह खेप पिछले आठ वर्ष के दौरान दक्षिणी अफ़्रीक़ा से ख़रीदी गयी थी जिसे प्रतिबंधों के बहाने इस देश के एक बैंक में ब्लॉक कर दिया गया था। यह बैंक एक प्रसिद्ध ब्रिटिश बैंक की शाखा है।
हुसैन याक़ूबी मियाब ने कहा कि विदेशमंत्रालय के सहयोग और तकनीकी वार्ताओं द्वारा गुट पांच धन एक के सदस्यों पर सिद्ध हो गया कि सोने की इस खेप की ख़रीदारी कई वर्ष पूर्व हुई थी इसीलिए वह प्रतिबंधों के दायरे में नहीं आता। उन्होंने बताया कि दक्षिणी अफ़्रीक़ा में मौजूद ईरान के सोने को ईरान लाने के संबंध में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
4 जुलाई 2015 - 19:10
समाचार कोड: 698989
ईरान के सेन्ट्रल बैंक की अंतर्राष्ट्रीय शाखा के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के 21 टन सोने पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है और यह सोना देश में वापस आ गया है।