ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने विएना में अमरीका के ऊर्जा मंत्री से भेंट की।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने शुक्रवार को आस्ट्रिया की राजधानी विएना में अमरीका के ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनीज़ से मुलाक़ात में परमाणु समझौते की प्राप्ति के मार्गों की समीक्षा की। इसी प्रकार ईरान के उप विदेशमंत्रियों सैयद अब्बास इराक़ची और मजीद तख़्ते रवानची ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की सहायक हेल्गा श्मिद से मुलाक़ात की।
ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों ने भी शुक्रवार को विएना में भेंटवार्ता की। ज्ञात रहे कि विएना में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु वार्ता यथावत जारी है और समग्र परमाणु समझौते की प्राप्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
4 जुलाई 2015 - 09:02
समाचार कोड: 698874
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने विएना में अमरीका के ऊर्जा मंत्री से भेंट की।