18 जून 2015 - 08:43
 सऊदी फ़ौज ने की अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग।

सऊदी अरब में एक फ़ौजी ने अपने 5 साथियों पर गोली चला दी।

सऊदी अरब में एक फ़ौजी ने अपने 5 साथियों पर गोली चला दी।
यमन प्रेस के अनुसार, सऊदी अरब के नजरान इलाक़े की पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्लाह अलअशवा ने बुधवार को बताया कि सीमावर्ती शहर नजरान में एक सैनिक ने लाइन में खड़े अपने साथियों पर गोली चला दी जिसमें एक सुरक्षाकर्मी हताहत और 4 अन्य घायल हुए। अब्दुल्लाह अलअशवा ने कहा कि सैनिकों पर गोली चलाने वाले फ़ौजी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
हमलावर सैनिक का कहना है कि यमन पर सऊदी युद्धक विमानों के हमलों का विरोध जताने के लिए उसने साथी सैनिकों पर फ़ायरिंग की।
ज्ञात रहे सउदी अरब और उसके कुछ घटक देश 26 मार्च से यमन पर हवाई हमले कर रहे हैं जिसमें अब तक हज़ारों यमनी नागरिक शहीद व घायल हुए हैं जबकि दस लाख से ज़्यादा विस्थापित हुए हैं।