24 मई 2015 - 11:23
 ईरान ने यमन को भेजी ढाई हज़ार टन सहायता सामग्री

यमन के लिए ईरानी जनता की ओर से मानवीय सहायता लेकर जाने वाले समुद्री जहाज़ ने जिबूती में लंगर डाल दिया।

यमन के लिए ईरानी जनता की ओर से मानवीय सहायता लेकर जाने वाले समुद्री जहाज़ ने जिबूती में लंगर डाल दिया।
नजात नामक इस जहाज़ के प्रवक्ता सैयद मुजतबा अहमदी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी से हुए समन्वय के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र संघ की खाद्य क्रार्यक्रम एजेंसी द्वारा निरीक्षण के लिए यह जहाज़ जिबूती की बंदरगाह पर रुक गया है और निरीक्षण के पश्चात अपने अंतिम पड़ाव की ओर रवाना हो जाएगा। उन्होंने बताया कि नजात के आगे के कार्यक्रम की पूरी जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ की खाद्य क्रार्यक्रम एजेंसी द्वारा निरीक्षण के बाद ही दी जाएगी।
ज्ञात रहे कि ईरान की जनता की ओर से यमन की मज़लूम जनता के लिए मानवीय सहायता लेकर नजात नामक समुद्री जहाज़ दस दिन पहले यमन के लिए रवाना हुआ जो ढाई हज़ार टन की सहायता सामग्री से लदा हुआ है। यह जहाज़ 11 मई को ईरान के बंदर अब्बास नगर से यमन की ओर रवाना हुआ था।