3 मई 2015 - 05:51
 सऊदी अरब में सत्ता परिवर्तन, अमरीका के आदेश पर

पर्शियन गलफ़ इंस्टीट्यूट के प्रमुख का कहना है कि सऊदी अरब में होने वाले सत्ता परिवर्तन के पीछे अमरीका का हाथ है।

पर्शियन गलफ़ इंस्टीट्यूट के प्रमुख का कहना है कि सऊदी अरब में होने वाले सत्ता परिवर्तन के पीछे अमरीका का हाथ है।
पर्शियन गलफ़ इंस्टीट्यूट के प्रमुख अली अलअहमद ने प्रेस टीवी को दिये अपने साक्षात्कार में कहा है कि अमरीका, सऊदी अरब में सत्ता परिवर्तन के पक्ष में था।  उन्होंने कहा कि वाइट हाउस इस परिणाम पर पहले ही पहुंच चुका था कि सऊदी अरब को एक नए उत्तराधिकारी की आवश्यकता है। पर्शियन गलफ़ इंस्टीट्यूट के प्रमुख ने हालिया दिनों में सऊदी अरब के राजघराने की होने वाली बैठकों की ओर संकेत करते हुए कहा कि सऊदी अरब मे नए शासक के निर्धारण के पीछे अमरीकी हाथ है और यह कार्य अमरीकी आदेश पर हुआ है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुल्तान बिन अब्दुल् अज़ीज़ ने मुक़रिन बिन अब्दुल अज़ीज़ को उनके पद से हटा दिया था और मुहम्मद बिन नाएफ़ को नया उत्तराधिकारी नियुक्त किया जिनके पास गृहमंत्रालय और उप प्रधानमंत्री जैसे पद हैं