30 अप्रैल 2015 - 16:33
 ईरान से समझौतों को लेकर उत्सुक हैं अनेक देश

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि अनेक देशों ने ईरान में पूंजी निवेश के लिए तत्परता की घोषणा की है।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि अनेक देशों ने ईरान में पूंजी निवेश के लिए तत्परता की घोषणा की है।
डॉक्टर हसन रूहानी ने फ़ार्स प्रांत में आर्थिक विकास से संबंधित एक बैठक में कहा कि सरकार का प्रयास है कि पूंजी निवेश करने वालों के लिए आवश्यक एवं अनुकूल स्थिति उपलब्ध कराए। उन्होंने इसी प्रकार अपनी सरकार की विदेश नीति की ओर संकेत करते हुए कहा कि संसार के अन्य देशों के साथ सहयोग हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है क्योंकि आज की स्थिति ऐसी है कि यदि कोई देश अपने दरवाज़े बंद कर लेता है तो फिर उसमें प्रतिस्पर्धा की शक्ति भी नहीं रह जाती।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि हमने पहला क़दम अस्थायी सहमति के लिए उठाया, दूसरा क़दम लूसान में उठाया गया जिसमें एक मूल परिप्रेक्ष्य में हम सहमति तक पहुंचे और यदि आज न्यूयार्क में अंतिम समझौते का संकलन आरंभ हुआ है तो यह इस बात का चिन्ह है कि ईरान, समस्याओं के समाधान के लिए गुट पांच धन एक से आगे है। उन्होंने कहा कि अभी से संसार के अनेक देशों ने ईरान के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर के लिए अपनी तैयारी की घोषणा कर दी है और बहुत से देश ऐसा करने ही वाले हैं।