वियेतनाम के प्रधानमंत्री ने साठ और सत्तर के दशक में इस देश में अमरीका के सैन्य हस्तक्षेप के दौरान होने वाले पाश्विक अपराधों की निंदा की है।
गुयेन तान दंग ने हूची मिन्ह नगर में गुरुवार को उत्तरी वियेतनाम में कम्युनिस्ट बलों की विजय और पश्चिम समर्थित सायगोन सरकार पर नियंत्रण की चालीसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले एक समारोह में कहा कि अमरीकियों ने असंख्य पाश्विक अपराध किए जिनके कारण हमारे देश और जनता को असंख्य जानी क्षति और दुख सहन करने पड़े। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 की वसंत ऋतु की महान विजय, देश की रक्षा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है।
ज्ञात रहे कि तीस अप्रैल 1975 को उत्तरी वियेतनाम के टैंकों ने दक्षिणी वियेतनाम की तत्काली राजधानी सायगोन पर हमला कर दिया था। वे राष्ट्रपति भवन के दरवाज़ों से अंदर घुस गए थे और उन्होंने उस पर कम्युनिस्ट ध्वज फहरा दिया। वियेतनाम के युद्ध में उत्तरी व दक्षिणी दोनों भागों के दसियों लाख लोग मारे गए थे जिनमें सैनिक और नागरिक दोनों शामिल थे। इसी प्रकार लाखों की संख्या में लोग घायल भी हुए थे। इस युद्ध में अमरीका के सैनिक भी बड़ी संख्या में मारे गए थे और अमरीका को एसी पराजय हुई थी जो उदाहरण बन गई है।
30 अप्रैल 2015 - 16:22
समाचार कोड: 687582
वियेतनाम के प्रधानमंत्री ने साठ और सत्तर के दशक में इस देश में अमरीका के सैन्य हस्तक्षेप के दौरान होने वाले पाश्विक अपराधों की निंदा की है।