इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर विश्व के देशों के बढ़ते रुजहान से अमरीका परेशान हो गया है और अमरीका ने इन देशों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
अमेरिकी विदेश उपमंत्री वेंडी शेरमन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका चाहता है कि भारत और अन्य देश अपने व्यापार संबंधों को बढ़ाने से पहले ईरान और पश्चिमी देशों के बीच परमाणु समझौते के पूरी तरह हो जाने का इंतजार करें।
शेरमन ने कहा कि ईरान के साथ अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है।
भारत के विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भारत अमेरिका की बात मानता है तो उसे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
परमाणु वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली शेरमन ने कहा कि हम जानते हैं कि प्रतिबंध हटने के बाद कोई भी ईरान से व्यापार संबंधों को लेकर पीछे नहीं रहना चाहता है, हर कोई अगली लाइन में ही रहना चाहता है।
30 अप्रैल 2015 - 16:20
समाचार कोड: 687581
इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर विश्व के देशों के बढ़ते रुजहान से अमरीका परेशान हो गया है और अमरीका ने इन देशों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।