30 अप्रैल 2015 - 16:13
 ब्राज़ीलः शिक्षकों के प्रदर्शन पर पुलिस का हमला 213 घायल

ब्राज़ील में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर हमला करके 213 लोगों को घायल कर दिया और 13 को गिरफ़्तार कर लिया है।

ब्राज़ील में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर हमला करके 213 लोगों को घायल कर दिया और 13 को गिरफ़्तार कर लिया है।
ब्राज़ील के दक्षिणी नगर कूरीटीबा में स्थानीय एसेंबली के समक्ष लगभग बीस हज़ार शिक्षकों ने उस क़ानून के विरुद्ध प्रदर्शन किया जिसमें उनकी पेंशन से अधिक पैसे काटने का प्रावधान है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए धुएं के बमों, रबर की गोलियों और वॉटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प उस समय आरंभ हुई जब प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने स्थानीय एसेंबली के सामने पुलिस द्वारा बनाए गए सुरक्षा घेरे को लांघने का प्रयास किया।
कूरीटीबा के महापौर गुस्टावो फ़्रोट ने झड़प के इस दृश्य को युद्ध क्षेत्र बताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि घायल शिक्षकों को आरंभिक उपचार प्रदान करने हेतु इमारत के भीतर जाने के लिए निरस्त्र पुलिसकर्मियों ने एक सुरक्षित गलियारा उपलब्ध कराया। उन्होंने इस त्रासदी के लिए पुलिसकर्मियों को दोषी बताया है। पुलिस ने, जिसकी कड़े व्यवहार के लिए आलोचना की जा रही है, कहा है कि उसने उस समय कार्यवाही की जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रांतीय असेम्बली की इमारत में घुसने का प्रयास किया।