30 अप्रैल 2015 - 10:42
 फ्रांसः पर्दे के साथ छात्रा के स्कूल प्रवेश पर रोक

फ्रांस में एक मुसलमान लड़की को केवल इस लिए स्कूल में घुसने नहीं दिया गया क्योंकि उसने लंबी स्कर्ट पहन रखी थी।

फ्रांस में एक मुसलमान लड़की को केवल इस लिए स्कूल में घुसने नहीं दिया गया क्योंकि उसने लंबी स्कर्ट पहन रखी थी।
समाचारों के अनुसार फ्रांस के पूर्वोत्तर में स्थित चार्लेवेल नगर में सारा नाम की इस छात्रा को एक टीचर ने यह कह कर स्कूल में घुसने नहीं दिया कि उसकी लंबी और काली  स्कर्ट स्पष्ट रूप से उसके धर्म की प्रतीक है और यह चीज़ फ्रांस के उदारवादी कानून के हिसाब से उल्लंघन है।
फ्रांस के शिक्षा विभाग के अधिकारी, पेट्रीस डीटूट ने मंगलवार को बताया कि यह छात्रा के स्कूल जाने से नहीं रोका गया है बल्कि उससे कहा गया है कि वह स्कूल एसा कपड़ा पहन कर आए जिससे उसके धर्म का पता न चलता हो किंतु एसा लग रहा है कि इस छात्रा के पिता अब उसे स्कूल नहीं भेजना चाहते।  
15 वर्षीय सारा ने एक स्थानीय पत्रिका के साथ साक्षात्कार में बताया कि कुछ भी विशेष नहीं था, सब कुछ बहुत साधारण था और कोई भी एसी चीज़ नहीं थी जिससे किसी का ध्यान आकृष्ट हो।
सारा के फ्रांस के एक स्कूल में हुए इस व्यवहार के बाद #JePorteMaJupeCommeJeVeux  हैश्टैग पर लोगों ने इस मुद्दे पर खूब चर्चा की। इस का अर्थ होता है कि मैंने अपना स्कर्ट पहना है और मैं बहुत खुश हूं।
फ्रासं में पिछले वर्ष 130 छात्राओं को उनके पहनावे को धार्मिक बता कर स्कूल में घुसने से रोक दिया गया।