ईरान के संसद सभापति और सीरिया के रक्षामंत्री ने द्वीपक्षीय सहयोग में विस्तार और क्षेत्र व संसार के महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे में विचार विमर्श किया है।
डॉक्टर अली लारीजानी ने जनरल फ़हद जासिम अलफ़रीज से बुधवार को तेहरान में होने वाली भेंट में ईरान व सीरिया के संबंधों को मैत्रिपूर्ण एवं भाईचारे पर आधिरित बताया और कहा कि अनेक संयुक्त रुचियों ने दोनों देशों की जनता को एक दूसरे से निकट कर दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं और सीरिया की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस देश की जनता व अधिकारियों ने पिछले चार वर्षों में अंदर व बाहर के आतंकियों के मुक़ाबल में ऐतिहासिक एवं सराहनीय प्रतिरोध का प्रदर्शन किया है।
इस मुलाक़ात में सीरिया के रक्षा मंत्री जनरल फ़हद जासिम अलफ़रीज ने कहा कि ईरान ने सदैव ही कठिन परिस्थितियों में सीरियाई जनता का साथ दिया है और सीरियाई जनता व अधिकारी ईरान के समर्थन की क़द्र करते हैं। उन्होंने कहा कि सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकियों के मुक़ाबले में सेना ने महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की हैं और आतंकियों से संघर्ष को अधिक विस्तृत करने के कई कार्यक्रम एजेंडे में शामिल हैं।
30 अप्रैल 2015 - 10:32
समाचार कोड: 687483
ईरान के संसद सभापति और सीरिया के रक्षामंत्री ने द्वीपक्षीय सहयोग में विस्तार और क्षेत्र व संसार के महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे में विचार विमर्श किया है।