30 अप्रैल 2015 - 10:22
 ईरान व सीरिया आतंकवाद से संघर्ष में सहयोग करते रहेंगे

ईरान व सीरिया ने आतंकवाद व चरमपंथ से संघर्ष के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने पर बल दिया है।

ईरान व सीरिया ने आतंकवाद व चरमपंथ से संघर्ष के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने पर बल दिया है।
ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान और उनके सीरियाई समकक्ष जनरल फ़हद जासिम अलफ़रीज ने बुधवार को तेहरान में वार्ता के दूसरे चरण में दोनों पक्षों के बीच वार्ता और मुलाक़ातों के परिणामों का उल्लेख करते हुए क्षेत्र में आतंकवाद, चरमपंथ और हिंसा से संघर्ष और टिकाऊ शांति स्थापित करने के क्षेत्र में आपसी सहयोग जारी रखने पर बल दिया।
ईरान व सीरिया के रक्षा मंत्रियों ने इसी प्रकार सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध जारी लड़ाई की अंतिम स्थिति की समीक्षा करते हुए आतंकी गुटों के दमन के अभियान को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक मार्गों के बारेमें भी बात-चीत की। ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान और जनरल फ़हद जासिम अलफ़रीज ने क्षेत्र में दुष्टता की धुरी और युद्ध भड़काने के केंद्र के रूप में ज़ायोनी शासन के संपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की आवश्यकता की ओर संकेत करते हुए इस्राईल के मुक़ाबले में इस्लामी व स्वाधीन देशों की एकता व एकजुटता पर ज़ोर दिया।
सीरिया के रक्षा मंत्री अपने ईरानी समकक्ष के निमंत्रण पर एक शिष्ट मंडल के साथ मंगलवार को तेहरान पहुंचे।