सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से आतंकवादियों के समर्थन के कारण तुर्की के ख़िलाफ कार्यावाही करने की मांग की है।लेबनान की समाचार एजेंसी अल-नशरा के अनुसार सीरिया के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद को पत्र लिखे हैं जिनमें तुर्की द्वारा तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के समर्थन और सीरिया के आंतरिक मामलों में उसके सीधे एवं ग़ैर क़ानूनी हस्ताक्षेप की शिकायत की है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने विशेष रूप से अंकारा सरकार द्वारा सीरिया के इदलिब शहर में आतंकवादियों को दिए जा रहे खुले समर्थन पर आपत्ति जाताई है। दमिश्क़ ने अपने पत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से मांग की है कि सीरिया पर तुर्की के अतिक्रमण को बंद कराया जाए और अतिक्रमण करने वालों तथा उनके समर्थकों को दंडित किया जाए तो क्षेत्र व विश्व की स्थिरता के लिए ख़तरा हैं।ज्ञात रहे कि तुर्की, क़तर और सऊदी अरब सीरिया और इराक़ में आईएसआईएल सहित विभन्न आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे हैं।
29 अप्रैल 2015 - 14:57
समाचार कोड: 687312
सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से आतंकवादियों के समर्थन के कारण तुर्की के ख़िलाफ कार्यावाही करने की मांग की है।