ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल हसन फ़ीरोज़ाबादी ने कहा है कि आले सऊद परिवार यमन की जनता के ख़िलाफ़ जो भयानक अपराध कर रहा है उस पर वह सज़ा का हक़दार है।
एक समारोह में सैनिक अफ़सरों को संबोधित करते हुए जनरल फ़ीरोज़ाबादी ने कहा कि खेद की बात है कि सुरक्षा परिषद, अमरीका और ब्रिटेन ने मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ाते हुए सऊदी सैन्य चढ़ाई का समर्थन किया है जिसके चलते देश के विभिन्न भागों में महिलाओं और बच्चों क ख़ून बहाया जा रहा है और सऊदी अरब ने पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने का रास्ता भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब भी बिल्कुल इस्राईल की भांति मानवीय सहायताओं को रोक रहा है इस पर उसे करारा जवाब दिया जाना चाहिए।
ब्रिगेडियर जनरल फ़ीरोज़ाबादी ने सऊदी अधिकारी विश्व के स्वतंत्र राष्ट्रों के सामने अपने इन अपराधों का क्या औचित्य पेश करेंगे, क्या यह अत्याचारी लोगो पवित्र धरती पर अपना शासन जारी रख पाने में सफल होंगे।
29 अप्रैल 2015 - 06:38
समाचार कोड: 687183
ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल हसन फ़ीरोज़ाबादी ने कहा है कि आले सऊद परिवार यमन की जनता के ख़िलाफ़ जो भयानक अपराध कर रहा है उस पर वह सज़ा का हक़दार है।