29 अप्रैल 2015 - 06:33
 अमरीका और इस्राईल के हित में प्राक्सी युद्ध लड़ रहे हैं तकफ़ीरी आतंकी,

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान ने कहा कि क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकी, अमरीका और इस्राईल के हित में प्राक्सी युद्ध लड़ रहे हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान ने कहा कि क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकी, अमरीका और इस्राईल के हित में प्राक्सी युद्ध लड़ रहे हैं।
तेहरान की यात्रा पर आने वाले सीरिया के रक्षा मंत्री फ़हद जासिम अलफ़्रेज के साथ मुलाक़ात में रक्षा मंत्री हुसैन देहक़ान ने कहा कि ज़ायोनी शासन को सुरक्षा देना, मुस्लिम देशों को कमज़ोर करना और बांटना, मध्यपूर्व का नक़्शा बदलना, इस्लामी जागरूकता की लहर को कुचलना और पूरे इस्लामी जगत पर नियंत्रण प्राप्त करना इस क्षद्म युद्ध के मूल लक्ष्य हैं।
उन्होंने बल देकर कहा कि ईरान आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में सीरिया का भरपूर समर्थन करता रहेगा और इस देश के संकट का एक ही समाधान राजनैतिक वार्ता है।
रक्षा मंत्री देहक़ान ने कहा कि यमन पर सऊदी अरब की सैन्य चढ़ाई भी इस्राईल और अमरीका की संयुक्त रणनीति के दायरे में आगे बढ़ रही है, किंतु यह तय है कि इस युद्ध के योजनाकार और इस योजना को लागू करने वाले अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकेंगे।