राष्ट्रपति ने कहा है कि आगामी महीनों में गुट पांच धन एक से समग्र परमाणु समझौता हो सकता है।
डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि यदि गुट पांच धन एक में मज़बूत इच्छाशक्ति हो तो आगामी महीनों में समग्र समझौते की संभावना पाई जाती है। राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में एक समारोह में कहा कि शत्रु ने ईरानी राष्ट्र के लिए दो समस्याएं उत्पन्न कर रखी हैं। इनमें से एक यह है कि ईरान परमाणु शस्त्रों के निर्माण के लिए प्रयासरत है और दूसरे यह कि इसी दुष्प्रचार के बहाने शत्रु ने प्रतिबंध लगाए हैं। डॉक्टर रूहानी ने कहा कि सरकार, इस बात का प्रयास कर रही है कि पहले आरोप को निराधार सिद्ध किया जाए और यह बताया जाए कि शत्रुओं ने इस बारे में झूठ बोला है। साथ ही प्रतिबंध और उससे उत्पन्न समस्याओं को समाप्त किया जाए।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व में कोई भी, आगामी महीनों में ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को जारी नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाने वाली व्यवस्था पूर्ण रूप से बिखर रही है तथा गुट पांच धन एक को भली भांति ज्ञात है कि ईरानी सरकार और राष्ट्र एकजुट हैं।
28 अप्रैल 2015 - 17:39
समाचार कोड: 687045
राष्ट्रपति ने कहा है कि आगामी महीनों में गुट पांच धन एक से समग्र परमाणु समझौता हो सकता है।