पश्चिमी तट के जेनिन शहर में ज़ायोनी सैनिकों की गोली से एक और फ़िलिस्तीनी शहीद हो गया।
फ़िलिस्तीन इन्फ़ार्मेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, 18 साल का मोहम्मद मुराद मोहम्मद यहया को जेनिन में अतिग्रहित फ़िलिस्तीन और पश्चिमी तट को बांटने वाली दीवार के क़रीब ज़ायोनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल होने के बाद, नाबुलस के रफ़ीदिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह मंगलवार तड़के घाव सहन न कर पाने के कारण शहीद हो गया।
जेनिन के स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने इसी प्रकार दो फ़िलिस्भातीनी इयों को भी गिरफ़्तार किया है।
ज्ञात रहे ज़ायोनी सैनिकों ने शनिवार को भी पश्चिमी तट के अलख़लील शहर में हज़रत इब्राहीम के रौज़े के क़रीब एक चेक पोस्ट पर दो फ़िलिस्तीनी जवानों को गोली मार कर शहीद कर दिया था।
28 अप्रैल 2015 - 17:36
समाचार कोड: 687044
पश्चिमी तट के जेनिन शहर में ज़ायोनी सैनिकों की गोली से एक और फ़िलिस्तीनी शहीद हो गया।