अमरीका के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि आतंकवाद से संघर्ष में वॉशिंग्टन की ओर से ग़लतियां हुई हैं।
न्यूयार्क टाइम्ज़ के अनुसार बराक ओबामा ने आतंकवाद से संघर्ष में वॉशिंग्टन की ओर से होने वाले ग़लतियों को स्वीकार करते हुए इसे एक कटु वास्तविकता बताया है। उन्होंने कहा कि यह ग़लतियां विध्वंसक हैं और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।
पत्र ने लिखा है कि अमरीकी सरकार ड्रोन विमानों के माध्यम से किए जाने वाले हमलों को कई बरसों तक छिपा कर रखा था और इनमें आतंकी लक्ष्यों को निशाना बनाए जाने की बात की जाती थी किंतु वास्तविकता यह है कि इनमें असैनिक ही मारे जाते थे और उन्हीं को क्षति उठानी पड़ती थी। पत्र के अनुसार जारी वर्ष के जनवरी महीने में अफ़ग़िनस्तान पर अमरीका के ड्रोन हमले में एक अमरीकी और एक इतालवी नागरिक मारे गए जिन्हें अलक़ाएदा ने बंधक बना रखा था।
27 अप्रैल 2015 - 18:34
समाचार कोड: 686796
अमरीका के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि आतंकवाद से संघर्ष में वॉशिंग्टन की ओर से ग़लतियां हुई हैं।