अबनाः विदेशमंत्री ने कहा है कि हम, यमन के निर्दोष और निहत्थे नागरिकों के जनसंहार और इस देश के मूल भूत ढांचे की तबाही पर अत्यन्त चिंतित हैं और इस जनसंहार को रोकने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने सीरिया के विदेश सचिव फैसल मेक़दाद के साथ तेहरान में सोवमार को होने वाली एक भेंट में क्षेत्रीय और परस्पर रूचि के मामलों पर चर्चा हुई जिसके दौरान ईरानी विदेशमंत्री ने यह बात कही।
विदेशमंत्री ने इस भेंट में, आतंकवादियों से मुकाबले के लिए सीरियाई सरकार के संघर्ष के समर्थन की घोषणा की और सीरियाई सरकार तथा, आतंकवादियों को छोड़ कर, अन्य सरकार विरोधियों के मध्य वार्ता जारी रखने पर बल दिया।
सीरिया के विदेश सचिव ने इस भेंट में सीरिया के साथ सहयोग करने पर इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद का आभार संदेश भी ईरानी विदेशमंत्री के हवाले किया।
सीरियाई उप विदेशमंत्री ने यमन संकट के समाधान के लिए ईरान के चार सूत्रीय कार्यक्रम का भी समर्थन किया और यमनी जनता पर सऊदी अरब की बमबारी की कड़ी आलोचना की।
20 अप्रैल 2015 - 18:01
समाचार कोड: 685215
विदेशमंत्री ने कहा है कि हम, यमन के निर्दोष और निहत्थे नागरिकों के जनसंहार और इस देश के मूल भूत ढांचे की तबाही पर अत्यन्त चिंतित हैं और इस जनसंहार को रोकने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।