20 अप्रैल 2015 - 17:59
सनआ में ईरानी दूतावास के निकट रॉकेट हमला।

यमन की राजधानी सनआ में ईरानी दूतावास के निकट एक रॉकेट गिरा है किन्तु इसमें किसी प्रकार का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है।

अबनाः यमन की राजधानी सनआ में ईरानी दूतावास के निकट एक रॉकेट गिरा है किन्तु इसमें किसी प्रकार का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है।
ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़्ख़म ने सोमवार को समाचार एजेंसी मेहर को बताया कि यमन में दूतावास के सदस्यों को किसी प्रकार का कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है। उन्होंने यमन पर सऊदी अरब के हवाई हमलों के क्रम में सोमवार को सनआ में ईरानी दूतावास के निकट एक रॉकेट गिरने से संबंधित ख़बर के बारे में कहा कि रॉकेट गिरने से दूतावास की इमारत के शीशे टूट गए।
ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी विदेश मंत्रालय अतिक्रमण और कूटनैतिक स्थलों व कूटनयिकों की सुरक्षा को ख़तरे में डालने वाले क़दम को अंतर्राष्ट्रीय कन्वेन्शनों का उल्लंघन मानता है और इसी आधार पर कूटनैतिक मार्गों से ज़रूरी क़दम उठाया जाएगा।