अबनाः ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि धौंस-धमकी और बल प्रयोग की नीति के विरुद्ध तेहरान-काराकास की नीति एक है। मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान में वेनेज़ोएला की विदेश मंत्री डेलसी रुडरिग्ज़ के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ़्रेंस में, वेनेज़ोएला के साथ ईरान के संबंधों को बहुत गहरा और व्यापक तथा संयुक्त हितों व दृष्टिकोण पर आधारित बताया और कहा कि यही चीज़ दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग व समन्वय की भूमि प्रशस्त करती है।
ईरानी विदेश मंत्री ने वेनेज़ोएला को ख़तरा दर्शाने के अमरीकी क़दम की कड़ाई से आलोचना की और कहा कि वेनेज़ोएला विदेशी ख़तरों के मुक़ाबले में उसी तरह डटा हुआ है जिस तरह ईरान ने विदेशी ख़तरों के सामने दृढ़ता दिखा कर उसे नाकाम बना दिया।
20 अप्रैल 2015 - 17:53
समाचार कोड: 685210
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान में वेनेज़ोएला की विदेश मंत्री डेलसी रुडरिग्ज़ के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ़्रेंस में, वेनेज़ोएला के साथ ईरान के संबंधों को बहुत गहरा और व्यापक तथा संयुक्त हितों व दृष्टिकोण पर आधारित बताया और कहा कि यही चीज़ दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग व समन्वय की भूमि प्रशस्त करती है।