20 अप्रैल 2015 - 17:41
हाफ़िज़ सऊद ने फिर दी हिंदुस्तान पर हमले की धमकी।

जमातुद्दावा के सरग़ना हाफ़िज़ सईद ने पेशावर में एक रैली को संबोधित करते हुए भारत को अपना अगला टारगेट बताया है। सईद ने कहा कि हमने अमरीका और रूस के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

अबनाः पाकिस्तानी चरमपंथी हाफ़िज़ सईद ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। जमातुद्दावा के सरग़ना हाफ़िज़ सईद ने पेशावर में एक रैली को संबोधित करते हुए भारत को अपना अगला टारगेट बताया है। सईद ने कहा कि हमने अमरीका और रूस के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। अब दुनिया में केवल दो और शक्ति‍यां बच गई हैं, जिनमें पहला भारत है और दूसरा इस्राईल और हम जेहाद के माध्यम से भारत और इस्राईल के भी टुकड़े कर देंगे।
हाफ़िज़ सईद ने रैली के दौरान कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में उसके संगठन ने अफ़गानिस्तान और तालिबान का साथ दिया था। सईद ने कहा कि जमातुद्दावा का पाकिस्तान तालिबान और अफ़ग़ान तालिबान के साथ संबंध है।