20 अप्रैल 2015 - 17:39
ईरान ने आईएईए के सभी आरोपों के जवाब दिए

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के आरोपों के जवाब देने में ईरान को सफल बताया है।

अबनाः ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के आरोपों के जवाब देने में ईरान को सफल बताया है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने सोमवार को युवा पत्रकार क्लब में प्रेस कान्फ़्रेंस में कहा कि आईएईए को चाहिए कि ईरान की फ़ाइल को बंद कर दे और उसे सामान्य हालत में लौटा दे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जब आईएईए बारंबार विभिन्न बहानों से ईरान पर परमाणु हथियार की प्राप्ति की कोशिश का आरोप लगी रही थी, इस्लामी गणतंत्र ईरान इन सभी आरोपों से मुक्त निकल आया, हालांकि उस पर दूसरे आरोप लगा दिए गए।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि आईएईए को अनेक बार मौखिक और लिखित रूप से स्पष्टीकरण दिया जा चुका है और ईरान में प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए किसी भी प्रकार की सीमितता न होने की घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आईएईए के पास कुछ मामलों की छान-बीन का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम आईएईए की ओर से आरोपों के प्रहार से बचने में सफल रहे हालांकि यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।
बेहरूज़ कमालवंदी ने कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच लूसान घोषणापत्र के बाद अमरीका की ओर से फ़ैक्ट शीट का जारी किया जाना, एक ग़लत क़दम था।