16 अप्रैल 2015 - 19:25
भारतीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही करेगा ईरान का दौरा।

भारत का एक प्रतिनिधिमंडल तेल संबंधी समझौतों पर वार्ता के लिए शीघ्र ही ईरान की यात्र करने वाला है।

अबनाः भारत का एक प्रतिनिधिमंडल तेल संबंधी समझौतों पर वार्ता के लिए शीघ्र ही ईरान की यात्र करने वाला है।
समाचार एजेन्सी रायटर्स के अनुसार अगले सप्ताह एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल तेल संबंधी समझौतों पर चर्चा के लिए तेहरान की यात्रा करेगा।
रायटर्स ने भारतीय सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि ईरान के साथ संभावित परमाणु सहमति और ईरान पर लागू प्रतिबंधों की संभावना के दृष्टिगत ईरान की संभावनाओं से लाभ उठाने के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान की यात्रा कर रहा है।
 सूत्रों के अनुसार इस भारतीय प्रतनिधिमंडल में भारत के ऊर्जा व वित्त मंत्री, रिफायनरियों के प्रमुख और इसी प्रकार पेट्रोकेमिकल के अधिकारी शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन के बाद ईरान से तेल खरीदने वाला विश्व का दूसरा सब से बड़ा देश है हालांकि पश्चिम के दबाव के कारण उसने ईरान से तेल आयात में कमी कर दी है।